पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेनिस : स्वितोलिना फाइनल में

टेनिस : स्वितोलिना फाइनल में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोम | डिफेंडिंग चैंपियन एलिना स्वितोलिना इटैलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गईं हैं। यूक्रेन की स्वितोलिना ने एस्टोनिया की एनेट कोंटावेट को 6-4, 6-3 से हराया। स्वितोलिना ने यह मैच 1 घंटे 14 मिनट में जीता। स्वितोलिना सीजन का तीसरा फाइनल खेलेगी।

हॉकी: भारतीय महिला टीम और द. कोरिया ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 1-1 से ड्रॉ खेला

डोंगाए सिटी (कोरिया)| भारतीय महिला हॉकी टीम और दक्षिण कोरिया ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में शनिवार को 1-1 से ड्रॉ खेला। दोनों टीमें पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी हैं। टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने टूर्नामेंट में पिछले लगातार तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। भारत ने जापान को 4-1, चीन को 3-1 और मलेशिया को 3-2 से हराया था। भारत और कोरिया दोनों टीमें पहले क्वार्टर में गोल नहीं कर सकीं। कोरिया की चिओन सियोल और भारत की लालरेमसियामी ने गोल किए।

खबरें और भी हैं...