मूंडवा आंचलिक | राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को शहीद महेंद्रपाल नराधणिया के नाम पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम सदावत, उपाध्यक्ष मनोज मुंडेल आदि ने फीता काट किया। इस दौरान शहर के अनेक क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे। इस दौरान पालिका अध्यक्ष सदावत ने कहा कि खेल में हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू है। हारने वाली टीम को कभी निराश नहीं होना चाहिए। हारने वाली टीम को हमेशा यह कोशिश करनी चाहिए कि अगली बार जीत प्राप्त करें। खेल को हमेशा खेल की भावना से ही खेलना चाहिए।