भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी
शहर के कांग्रेस कार्यालय में शनिवार शाम को कर्नाटक के भाजपा मुख्यमंत्री येद्दियुरप्पा की ओर से बहुमत साबित नहीं कर पाने के साथ ही इस्तीफा दिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा, पालिकाध्यक्ष रुस्तम प्रिंस, पूर्व पालिकाध्यक्ष गौतम टाक, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नंदकुमार अग्रवाल, वरिष्ठ नेता श्यामसुंदर सोमानी, मौलाना मोईन, लक्ष्मणराम कलरू, रफीक अहमद कादरी शिवसिंह रासलियावास, पालिका उपाध्यक्ष रामसुख मुंशी, विमल पाटोदिया गोपाल हटीला, पांचाराम इंदावड़, पार्षद दशरथ सारस्वत, बाबूखां, लालाराम नायक, चिमन वाल्मीकि, माणकचंद सैन आदि मौजूद थे।
मेड़ता सिटी. शहर के कांग्रेस कार्यालय में जश्न मनाते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।