ग्राम पंचायत रोल चांदावत के गांव शिव में चल रही मां करणी किक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शुक्रवार को खेला गया। आयोजक समिति के सदस्य बबलू ने बताया कि स्वामी नवल स्टेडियम पर ग्रामीणों के जनसहयोग से मां करणी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच श्री चारभुजा किक्रेट क्लब दाड़मी व रूण किक्रेट टीम के मध्य खेला गया। प्रतियोगिता में श्रवण क्रिकेट क्लब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 114 रन बनाए। जवाब में श्री चारभुजा क्रिकेट क्लब यार्ड में 15 ओवर में 115 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। प्रतियोगिता में हरफनमौला खिलाड़ी मनीश भास्कर को मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब दिया गया। विजेता टीम के कप्तान रिछपाल के आलराउंडर प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी संतोष चौहान व रोल चांदावता सरपंच प्रतिनिधि चंद्रवीर सिंह चांदावत ने विजेता टीम के कप्तान रिछपाल को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार राशि भेंट की। मुख्य अतिथि चौहान व विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि चांदावत का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है तथा भाईचारे की भावना बढ़ती है। इस दौरान आयोजनकर्ता अनिल सिंह, विष्णु वैष्णव, अरविंद सिंह, ललित सिंह, लक्ष्मण आदि मौजूद थे।
खेल समाचार