पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टोक्यो में काम के बोझ से परेशान बौद्ध भिक्षु ने किया मंदिर पर केस, मांगा मुआवजा

टोक्यो में काम के बोझ से परेशान बौद्ध भिक्षु ने किया मंदिर पर केस, मांगा मुआवजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोक्यो | अक्सर भिक्षुओं को आपने सेवाभाव से काम करते देखा होगा, लेकिन जापान से एक अजीब मामला सामना आया है। वहां एक प्राचीन बौद्ध मंदिर में रहनेवाले भिक्षु ने मंदिर प्रशासन पर केस कर दिया है। भिक्षु का आरोप है कि उन्हें बिना आराम दिए लगातार बहुत सारा काम करवाया जाता है। भिक्षु के मुताबिक, इतने सारा काम करने की वजह से वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। भिक्षु के वकील ने केस से जुड़ी बाकी जानकारियां दीं। भिक्षु जापान में मौजूद वैश्विक धरोहर स्थल में शामिल माउंट कोया में काम करते हैं। यह मंदिर बौद्ध लोगों को बीच काफी मान्यता रखता है। अब भिक्षु ने मुआवजे के तौर पर 78000 डॉलर तकरीबन 53 लाख रुपये मांगे हैं। वकील के मुताबिक, वह भिक्षु 2008 से उस मंदिर में काम कर रहे हैं, लेकिन 2015 से उनसे कुछ ज्यादा ही काम करवाया जा रहा था। ‘यह सब धार्मिक ट्रेनिंग के नाम पर करवाया जाता है, लेकिन अगर यह सच में ट्रेनिंग से जुड़ा है तो इसमें इतना कष्ट भी देना ठीक नहीं।

खबरें और भी हैं...