पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत में रक्षा खर्च आधुनिकीकरण की बजाय वेतन पेंशन पर अधिक; फ्रांस और जर्मनी से भी ज्यादा है बजट, 2017 में 4.34 लाख करोड़ खर्च: रिपोर्ट

भारत में रक्षा खर्च आधुनिकीकरण की बजाय वेतन-पेंशन पर अधिक; फ्रांस और जर्मनी से भी ज्यादा है बजट, 2017 में 4.34 लाख करोड़ खर्च: रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अमेरिका और चीन के साथ भारत भी हथियारों पर सबसे ज्यादा खर्च करने की कतार में शामिल हो गया है। भारत ने 2017 में 4.34 लाख करोड़ रुपए रक्षा मामलों पर खर्च किए। यह पहले के मुकाबले 5.5% ज्यादा है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

रक्षा पर खर्च के मामले में किसी दक्षिण एशियाई देश ने पहली बार फ्रांस को पीछे छोड़ा है। यानी फ्रांस अब रक्षा खर्च में छठे स्थान पर है और भारत पांचवें पर। लेकिन रक्षा खर्च में आधुनिकीकरण पर कम, ज्यादा खर्च वेतन और पेंशन में हो रहा है।

पूरी दुनिया में रक्षा मामलों पर खर्च 1.1% बढ़कर 2017 में 118.25 लाख करोड़ का हो गया है। के अनुसार शीत युद्ध खत्म होने के बाद यह सबसे ज्यादा खर्च है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर का कुल सैन्य खर्च 115.92 लाख करोड़ रुपए में 60% हिस्सा भारत और चीन का है। साल 2017 में सेना पर सबसे ज्यादा खर्च करने के मामले में भारत, फ्रांस, जर्मनी जैसे देशों से आगे रहा है।

विशेष अनुबंध के तहत

स्टॉकहोम इंटरनेशल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ने दुनियाभर के देशों के रक्षा बजट पर सालाना रिपोर्ट तैयार की

भारत के अलावा 4 देश जो रक्षा पर खासा खर्च करते हैं

देश सैन्य बजट

1. अमेरिका 40.68 लाख करोड़ रु.

2.चीन 15.19 लाख करोड़ रु.

3. सऊदी अरब 4.60 लाख करोड़ रु.

4. रूस 4.40 करोड़ रु.

2.61 लाख करोड़ के सालाना बजट के साथ दक्षिण कोरिया 10वें पायदान पर है।

देश में 63% खर्च वेतन और पेंशन पर

इंफ्रास्ट्रक्चर

3%

आधुनिकीकरण 14%

वेतन-पेंशन

63%

रखरखाव

20%

क्यों खर्च बढ़ाया भारत ने

एशिया में तनाव बढ़ा है।

चीन के कारण कई देशों पर खासा दबाव है।

भारत की तुलना में कहीं अधिक खर्च चीन ने किया है। चीन ने रक्षा पर खर्च 13 फीसदी बढ़ाया है।

वेतन-पेंशन पर खर्च ज्यादा

भारत में सेना में 14 लाख लोगों को वेतन और पेंशन दी जाती है। करीब 20 लाख लोग वयोवृद्ध हैं। ले. जनरल, शरतचंद ने एक संसदीय समिति को बताया कि भारत में रक्षा बजट का मात्र 14 फीसदी ही आधुनिकीकरण के नाम पर खर्च हो पाता है। 63 फीसदी वेतन पर खर्च होता है।

खबरें और भी हैं...