पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशे में स्कूटी सवार दो छात्र पुलिया से गिरे

नशे में स्कूटी सवार दो छात्र पुलिया से गिरे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | सांगानेर एयरपोर्ट पुलिया से रविवार देर रात को स्कूटी सवार दो छात्र शराब के नशे में रेलिंग से टकराने के बाद नीचे गिर गए। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन नहीं आया। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर सांगानेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल योगेन्द्र सिंह व इन्द्र कुमार को उपचार के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल ले आई। दोनों छात्र कोटा के रहने वाले है और सीतापुरा एक निजी कॉलेज में पढ़ाई करते है। पुलिस ने बताया कि रात 12 बजे के करीब योगेन्द्र व इन्द्र स्कूटी से बीटू बाइपास की तरफ आ रहे थे। इस दौरान सांगानेर पुलिया पर स्कूटी बेकाबू हो गई और रेलिंग से टकरा गई। इससे योगेन्द्र व इन्द्र दोनों उछलकर पुलिया से नीचे गिर गए। दोनों करीब 20 फीट की ऊंचाई से गिरे थे। दोनों शराब के नशे में थे।

खबरें और भी हैं...