पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांस्टेबल भर्ती के लिए पहले फाॅर्म भर चुके 16 लाख अभ्यर्थियों को फिर से करना होगा आवेदन

कांस्टेबल भर्ती के लिए पहले फाॅर्म भर चुके 16 लाख अभ्यर्थियों को फिर से करना होगा आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | कांस्टेबल भर्ती में पूर्व में आवेदन कर चुके 16 लाख आवेदकों को नई भर्ती में फिर से आवेदन करना होगा। नए आवेदन करते समय संबंधित कॉलम में रजिस्ट्रेशन नंबर भरने पर अभ्यर्थी से परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। लेकिन जिन लोगों का आवेदन निरस्त हो चुका है उन्हें फिर फीस देनी पड़ेगी। गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय ने पूर्व में जारी की गई साढ़े पांच हजार पदों की भर्ती को शुक्रवार को निरस्त कर दिया। इन साढ़े पांच हजार पद व हाल ही में स्वीकृत हुए 8412 पदों को मिलाकर कुल 13912 पदों के लिए नई भर्ती निकाली जाएगी। इस भर्ती का विज्ञापन पुलिस मुख्यालय एक दो दिन में जारी कर देगा। माना जा रहा है कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में ऑफ लाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन ज्यादा आने पर मुख्यालय दो चरणों में भी परीक्षा आयोजित करने का विचार कर रहा है।

कार्मिक विभाग ने 17 मई को कांस्टेबल भर्ती के नियमों में संशोधन की अधिसूचना जारी कर पुलिस मुख्यालय को भेजा था।

जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया, उन्हें फिर भरना होगा फार्म : डीजीपी

डीजीपी ओपी गल्होत्रा का कहना है कि पूर्व में निकाली गई कांस्टेबल भर्ती को निरस्त कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने पहले आवेदन किया था उनको नई भर्ती में दुबारा आवेदन करना होगा। पूर्व के आवेदन के रजिस्ट्रेशन नंबर बताने पर शुल्क नहीं देना पड़ेगा। परीक्षा जुलाई दूसरे सप्ताह में होना प्रस्तावित है।

खबरें और भी हैं...