मूंडवा आंचलिक| महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी के संविदा कर्मचारियों का धरना सोमवार को 21वें दिन भी जारी रहा। उन्होंने अपनी मांगो को लेकर पंचायत समिति कार्यालय परिसर के बाहर धरना दिया। उनका कहना है कि वे दस साल से कार्यरत हैं। एलडीसी भर्ती 2013 में आधे से ज्यादा कार्मिक नियुक्ति प्राप्त कर चुके हैं। लेकिन भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होने से काफी संख्या में अभ्यर्थी नियुक्ति से वंचित रह गए हैं। धरना स्थल पर खुर्शीद आलम, घनश्याम गहलोत, मनोहर राम, विजय अरोड़ा, दिलीप पालीवाल, माधाराम , शिवकरण धोलिया और जस्साराम आदि ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर सेवा की।