पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दधवाड़ा में अघोषित बिजली कटौती

दधवाड़ा में अघोषित बिजली कटौती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दधवाड़ा|ग्राम पंचायत दधवाड़ा के चारों गांवों में अघोषित बिजली कटौती से इन दिनों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव गागुड़ा स्थित 33/11 केवी जीएसएस से जुड़े चारों गांवों में पिछले काफी दिनों से सुबह से लेकर शाम तक ही नहीं बल्कि रात्रि के समय में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। जिससे लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं आने से ग्रामीण अंचल में भीषण गर्मी के दौरान परेशानी हो रही है। युवा नेता सुरेंद्र ने बताया कि अघोषित बिजली कटौती के दौरान डिस्कॉम में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों से दूरभाष पर पता करने पर एमएलडी मैसेज होने की बात कही जा रही है। पूर्व उप निरीक्षक रामेश्वर लाल जांगिड़, शिक्षाविद मदनलाल, प्रताप सिंह चांदावत, भगवान सिंह आदि ने बिजली कटौती नहीं करने की मांग की।

खबरें और भी हैं...