पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंगना रनोट ने लिए हैं 10 करोड़ रुपए

कंगना रनोट ने लिए हैं 10 करोड़ रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ने पोटिज्म विवाद के चलते पिछले साल कई सेल्फ डिक्लेयर्ड ट्रेड पंडितों ने कंगना रनोट के कॅरिअर का मर्सिया पढ़ दिया था। ‘सिमरन’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद तो उन्हें अपने अनुमानों पर बड़ा गुमान भी हुआ। लेकिन इससे कंगना के कॅरिअर पर कोई खास असर नहीं पड़ा। कंगना की अगली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के निर्माता कमल जैन के मुताबिक कंगना की ब्रैंड वेल्यू में कोई गिरावट नहीं आई। ‘मणिकर्णिका...’ के लिए कंगना ने तकरीबन 10 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। इस फिल्म को कंगना ने न सिर्फ अपना समय, बल्कि खून-पसीना भी दिया है। इसकी शूटिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी। अलग-अलग समय पर उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग 120 दिन में पूरी की है।

कंगना की इस फीस की पुष्टि उनके करीबियों ने भी की है। साथ ही यह भी कहा है कि कंगना बेहिसाब पैसे नहीं लेती। वे फिल्मों का बजट देखते हुए चार्ज करती हंै। मसलन, ‘सिमरन’ के लिए उन्होंने महज छह से सात करोड़ ही चार्ज किए। वह इसलिए कि उस फिल्म का कुल बजट ही 25 करोड़ था। उस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भले जो रिस्पॉन्स मिला हो, मगर डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन पर वह फिल्म 12 करोड़ में बिक गई थी। ठीक इसी तरह ‘मेंटल है क्या’ भी रिजनेबल बजट की फिल्म है। इसके लिए भी उन्होंने अपनी फीस आठ करोड़ से ज्यादा कोट नहीं की। ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ की मेकिंग का बजट 120 करोड़ से ज्यादा है। तभी कंगना को तकरीबन 10 करोड़ रुपए बतौर फीस लिए हैं।

पहले इस फिल्म को केतन मेहता बनाने वाले थे। कंगना ने इस फिल्म के लिए उन्हें हां भी कहा था, पर केतन बजट जुटा नहीं पाए। कंगना ने सवा साल इंतजार भी किया। फिर कंगना के पास कमल जैन आए। उन्होंने इससे पहले इरफान खान स्टारर ‘मदारी’ भी बनाई थी। वे बोर्ड पर जी स्टूडियो को ले आए और अब फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...