पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंककर्मी यूनियनों ने 30 31 मई को हड़ताल का नोटिस दिया

बैंककर्मी यूनियनों ने 30-31 मई को हड़ताल का नोटिस दिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | वेतन वृद्धि में मात्र दो फीसदी बढ़ोतरी के प्रस्ताव के विरोध समेत विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे बैंक यूनियनों ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) को 30 व 31 मई की हड़ताल का नोटिस दिया है। आईबीए ने बैंकों को इसकी सूचना भेजी है। इसके चलते देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने कहा है कि यदि बैंक कर्मचारी व अधिकारी हड़ताल पर गए तो, उनकी सेवाएं प्रभावित हो सकती है। विभिन्न बैंककर्मी संगठनों के यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने केंद्र सरकार से दो फीसदी के वेतन बढ़ोतरी के प्रस्ताव के मामले में हस्तक्षेप का आग्रह करते हुए चेतावनी दी थी इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया गया तो बैंककर्मी दो दिन की हड़ताल पर चले जाएंगे।

खबरें और भी हैं...