सान फ्रांसिस्को| फेसबुक ने अपने स्टोरी फॉर्मेट में तीन नए फीचर जोड़े हैं। बाकी दुनिया से पहले इन्हें सिर्फ भारत में लॉन्च किया गया है। इन फीचर्स से यूजर्स अब अपने फोटो, वीडियो बाद में देखने के लिए सेव कर सकेंगे, वॉइस पोस्ट अपलोड कर सकेंगे और स्टोरी आर्काइव कर सकेंगे। फीचर एंड्रॉयड पर उपलब्ध हैं।