पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना मंजूरी आधी रात मार्बल ब्लॉक की कटिंग, 27 फीट का ब्लॉक टूटा, दबने से मजदूर की मौत

बिना मंजूरी आधी रात मार्बल ब्लॉक की कटिंग, 27 फीट का ब्लॉक टूटा, दबने से मजदूर की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | डूंगरपुर

शहर से 8 किमी दूर माथूगामड़ा रोड पर मेताली पंचायत के डचकी गांव में एक मार्बल माइंस में ब्लॉक के नीचे दबने से एक श्रमिक की मौत हो गई।

रात के अंधेरे में बिना मंजूरी के ही मार्बल ब्लॉक की कटाई हो रही थी, रोशनी के लिए 3 हेलोजन लाइट लगाई गई थी। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। यही कारण है कि मार्बल ब्लॉक टूटा और ऊपर काम कर रहा मजदूर भी उसी के साथ नीचे गिरा और 27 फीट के बड़े ब्लॉक के नीचे दबकर मौत हो गई। घटना के वक्त माइंस पर चौकीदार सहित 5 मजदूर ही काम कर रहे थे।

ब्लॉक उठाने वाली मशीन शराब होने की वजह से दूसरी माइंस से नई मशीन मंगवानी पड़ी और फिर करीब 2 घंटे बाद उस ब्लॉक को हटाया जा सका। 27 फीट का भारी भरकम मार्बल ब्लॉक गिरने की वजह से मजदूर सिरोही जिले के आबूरोड मिनतलाटी निवासी रतनाराम (40) की मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...