पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फॉल्ट होने पर अब बीकानेर में रिमोट से चालू होगी बिजली

फॉल्ट होने पर अब बीकानेर में रिमोट से चालू होगी बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य में पहली बार बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड ने शहर में फॉल्ट होने पर रिमोट से बिजली चालू करने की आधुनिक तकनीकी शुरू की है। इससे फॉल्ट से प्रभावित क्षेत्र में तत्काल बिजली बहाल हो सकेगी। शुरूआत में इस आधुनिक सुविधा से पीबीएम हॉस्पिटल, कलेक्टर कार्यालय ओर रवींद्र रंगमंच को जोड़ा गया है। कंपनी के सीओओ डी.बी.चटर्जी ने बताया कि इस आधुनिक सुविधा में फॉल्ट के दौरान बिजली बंद होने पर रिमोट से प्रभावित क्षेत्र को दूसरी लाइन से जोड़कर दो-तीन मिनट में स्कॉडा नियंत्रण केंद्र से बिजली चालू कर दी जाएगी। प्रथम चरण में आपात सेवाओं को इस आधुनिक सुविधा से जोड़ा गया है। अगले चरण में शहर के अन्य क्षेत्रों में इसका विस्तार किया जाएगा। वर्तमान व्यवस्था के तहत बिजली आपूर्ति बंद होने पर सप्लाई बहाली के लिए कंपनी रखरखाव टीम को साइट पर भेजती है। जिसमें समय अधिक लगता है। चटर्जी ने बताया कि स्कॉडा नियंत्रण केंद्र से आरएमयू के रिमोट ऑपरेशन के लिए आरएपीडीआरपी योजना के तहत बीकानेर शहर में 11 केवी के 23 फीडर पर 116 एफआरटीयू के स्थापित होने हैं। इनमें से 113 का परीक्षण पूरा हो गया है। सफलता के बाद बीकेईएसएल ने आधुनिक सुविधा से पीबीएम हॉस्पिटल, कलेक्टर कार्यालय और रवींद्र रंगमंच को जोड़ा है।

खबरें और भी हैं...