पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘बाटला हाउस’ में डीसीपी संजीव का रोल प्ले करेंगे जॉन अब्राहम

‘बाटला हाउस’ में डीसीपी संजीव का रोल प्ले करेंगे जॉन अब्राहम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
Áनिखिल आडवाणी ने अपनी अगली फिल्म ‘बाटला हाउस’ के लिए जॉन अब्राहम को फाइनल कर लिया है। निखिल ने खुद अनाउंसमेंट करते हुए बताया है कि इस फिल्म में जॉन अब्राहम दिल्ली पुलिस के डीसीपी संजीव कुमार यादव के रोल में दिखाई देंगे। हालांकि, यह फिल्म संजीव की बायोपिक नहीं होगी। यह सिर्फ 2008 में बाटला हाउस में हुए एनकाउंटर पर बेस्ड होगी। फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होगी और इसे दिल्ली, मुंबई, जयपुर और नेपाल में फिल्माया जाएगा। जॉन अब्राहम के कॅरिअर की यह संभवत: चौथी फिल्म होगी, जो किसी रियल स्टोरी से इंस्पायर्ड है। इसे पहले वे ‘शूटआउट एट वडाला’, ‘मद्रास कैफे’ और ‘परमाणु: द स्टाेरी अाॅफ पोखरण’ जैसी रियल स्टोरी पर बेस्ड फिल्में कर चुके हैं। वहीं निखिल के निर्देशन में जॉन ने आखिरी बार 2007 में रिलीज हुई ‘सलाम-ए-इश्क’ में काम किया था। जॉन इन दिनोंे मिलाप जावेरी की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे निखिल प्रोड्यूस कर रहे हैं।

 19 सितंबर 2008 को दिल्ली के बाटला हाउस इलाके में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। एक आतंकी भागने में सफल रहा था जिसे 2010 में आजमगढ़ से अरेस्ट कर लिया गया था। इस एनकाउंटर में कई आतंकी मारे गए थे जिसे लेकर काफी विवाद हुआ था।

खबरें और भी हैं...