आरकॉम के शेयरों में 57 फीसदी बढ़त, इरिक्सन के साथ बातचीत
नई दिल्ली| दिवालियापन की खबरों के बीच रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी आ गई। इसका कारण इरिक्सन के साथ सेटलमेंट की खबरें रहीं। बंबई शेयर बाजार में कंपनी का शेयर 56.87% चढ़कर 16.55 रुपए पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 69.66% की बढ़त के साथ 17.90 रुपए पर पहुंच गया था। इससे कंपनी का मार्केट कैप 1659.96 करोड़ रुपए बढ़कर 4,576.96 करोड़ रुपए पहुंच गया। बीएसई ने आरकॉम से उन खबरों पर स्पष्टीकरण मांगा है कि आरकॉम- एरिक्सन ने एनसीएलटी को सूचित किया है कि उनके बीच निपटान के लिए बातचीत चल रही है।