पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए इंजन और शार्प लुक्स के साथ नई अर्टिगा

नए इंजन और शार्प लुक्स के साथ नई अर्टिगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाल ही में हुए इंडोनेशियन मोटर शो में सुजुकी ने अपनी सेकंड-जेन अर्टिगा पेश की है। ये पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा बड़ी है। पेट्रोल इंजन भी पहले से ज्यादा पावरफुल है। नई अर्टिगा के लुक ज्यादा मैच्योर लगते हैं। नाक पहले से ज्यादा चौड़ी हुई है और हेडलाइट्स काफी कुछ इनोवा जैसी कर दी गई हैं। तीन-डाइमेंशनल ग्रिल की डिजाइन बेहद साफ-सुथरी है। ए-क्लास की तरह ही इसमें क्रोम हाइलाइट्स भी हैं। हालांकि आगे लगा हुआ चौड़ा सी-शेप्ड ब्रैकेट सबसे पहले ध्यान खींचता है। पुराने मॉडल के मुकाबले ये साइड से ज्यादा तराशी हुई लगती है। नया रियर लुक इसे पहले से ज्यादा आकर्षक भी बना देता है। दिवाली के आसपास भारत में लॉन्च होगी। (ऑटोकार )

खबरें और भी हैं...