पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मार्च में सबसे ज्यादा आईफोन X की बिक्री, स्मार्टफोन मार्केट में 3.4 फीसदी हिस्सेदारी

मार्च में सबसे ज्यादा आईफोन-X की बिक्री, स्मार्टफोन मार्केट में 3.4 फीसदी हिस्सेदारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | मार्च में दुनियाभर में जितने स्मार्टफोन बिके, उसमें सबसे ज्यादा 3.4% हिस्सा आईफोन-X का था। एपल का ही आईफोन-8 प्लस 2.8% मार्केट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर रहा। चाइनीज कंपनी श्याओमी पहली बार टॉप-3 में शामिल हुई है। इसके रेडमी 5ए की ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में 1.8% हिस्सेदारी हो गई है। रिसर्च फर्म काउंटरप्वाइंट ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक आईफोन-X जनवरी से मार्च तक, पूर तिमाही में शीर्ष स्थान पर रहा। जनवरी-मार्च में दुनियाभर में 36 करोड़ स्मार्टफोन बिके। यह एक साल पहले की तुलना में 3% कम है। सैमसंग संभवत: पहली बार टॉप-3 से बाहर हुई है। उसके गैलेक्सी एस9 और एस9 प्लस पांचवें और छठे स्थान पर चले गए। ओप्पो का मिड-सेगमेंट फोन ए83 चौथे स्थान पर रहा। रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग का मार्केट शेयर 40-55 हजार रु. वाले अल्ट्रा-प्रीमियम सेगमेंट में तो बढ़ा है, लेकिन मिड और सस्ते फोन वाले सेगमेंट इसे श्याओमी, हुवावे, वीवो और ओप्पो से कड़ी टक्कर मिली है।

खबरें और भी हैं...