पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल से 3 घंटे पूछताछ की

दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल से 3 घंटे पूछताछ की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केजरीवाल ने कहा- पहली बार फर्जी मामले में किसी सीएम से पूछताछ

नई दिल्ली | दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ फरवरी में हुई मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से करीब 3 घंटे पूछताछ की। इसके लिए पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री के आवास पर 4:40 बजे पहुंच गए और पूछताछ शाम करीब 5 बजे शुरू की।

पुलिस टीम में एडीसीपी हरेंद्र सिंह, एसीपी, सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन प्रमुख तथा चार निरीक्षक रैंक के अधिकारी शामिल हैं। पूछताछ के दौरान मुख्यमंत्री के कमरे में छह से सात वकील थे। पूरी पूछताछ की प्रक्रिया की पुलिस ने वीडियोग्राफी की। इस दौरान आवास के बाहर एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे। केजरीवाल ने पूछताछ के बाद कहा कि पुलिस टीम ने उनके यहां रेड की और पहली बार किसी सीएम से फर्जी मामले में पूछताछ की गई। वहीं पुलिस अफसर ने कहा कि केजरीवाल ने सहयोग किया। हालांकि उन्होंने कुछ सवालों के जवाब टाल दिए। कुछ के जवाब संतोषजनक नहीं थे। जरूरत पड़ने पर हम फिर से पूछताछ करेंगे। मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने 20 फरवरी को आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री के आवास पर केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों अमानतउल्ला खान तथा प्रकाश जरवाल ने उन पर हमला किया था।

मुख्य सचिव से मारपीट का मामला

खबरें और भी हैं...