गंठिया| निकटवर्ती गांव लाम्बा जाटान में स्थित पावणी नाडीधाम पर संत उमाराम महाराज के सान्निध्य में शुक्रवार श्रमदान आयोजित कर पावणी नाडी में श्रमदान किया। जिससे तालाब के आस-पास का वातावरण काफी साफ स्वच्छ नजर आने लगा। श्रमदान में समाज सेवी, जनप्रतिनिधियों, युवाओं व महिलाओं ने साफ-सफाई की। इस दौरान जलाशयों को साफ एवं स्वच्छ रखने की शपथ ली। इस दौरान उपस्थित समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं, पर्यावरण प्रेमियों ने शपथ ली कि हम हमेशा अपने आस-पास के जलाशयों में स्वच्छता बनाए रखेंगे। साथ ही हमारे मित्रों, रिश्तेदारों को भी स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि संग्रामराम गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी रामनिवास सेवर, लूणाराम भाम्बू, डॉक्टर ममता चौधरी, नीरज शर्मा, राजूराम भाम्बू आदि मौजूद थे।