सऊदी अरब ने घूस लेने वाले रेफरी पर बैन लगाया, फीफा से हटाने को कहा
रियाद | सऊदी अरब फुटबॉल फेडरेशन ने घूस लेने के आरोपी रेफरी फहद अल मिरदासी को सस्पेंड कर दिया है। फेडरेशन के अध्यक्ष हमद अल सन्याह ने कहा, ‘फहद ने एक मैच में एक टीम की मदद करने के बदले पैसे मांगे थे। इसलिए उन्हें आजीवन प्रतिबंधित कर दिया गया है।’ फहद की गिनती दुनिया के प्रमुख रेफरी में होती है। वे वर्ल्ड कप के लिए चुने गए 36 रेफरी की लिस्ट में थे। सऊदी अरब ने फीफा से उन्हें इस लिस्ट से हटाने की अपील की है। फहद 2016 में रियो ओलिंपिक और 2017 में कंफेडरेशन कप में रेफरी थे।