पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बासनी में आवारा पशुओं का आतंक

बासनी में आवारा पशुओं का आतंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में इन दिनों आवारा पशुओं के आतंक से आमजन खासा परेशान है। ये आवारा पशु सड़कों पर आए दिन आपस में भिड़ जाते है। जिससे लोगों में डर का माहौल बना रहता है। मंगलवार को दिन में सदर बाजार में दो सांड आपस में भिड़ गए और एक चाय की थड़ी में जा घुसे। अचानक सांडों के भिड़ जाने से बाजार में एकबारगी अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने दोनों सांडों पर पानी डालकर उन्हें अलग करने का प्रयास किया। लेकिन इसके बावजूद काफी देर तक सांड लड़ते रहे। दुकानदारों ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा आवारा पशुओं को नहीं पकड़ाया जा रहा है। जिसके कारण बासनी की गलियों में आए दिन सांड भिड़ जाते है। ग्रामीणों ने पंचायत से इस संबंध में उचित कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...