पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘स्वर्ग जैसी जगह’ के तौर पर मशहूर है यह गांव, हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग होती है यहां

‘स्वर्ग जैसी जगह’ के तौर पर मशहूर है यह गांव, हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग होती है यहां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह फोटो स्विट्जरलैंड में बर्नीस एल्प्स के छोटे-से किन्तु बहुत सुंदर गांव ग्रीन्डेलवाल्ड का है, जिसे ‘पृथ्वी पर स्वर्ग जैसी जगह’ कहा जाता है। 3,390 फीट की ऊंचाई पर बसे इस प्राचीन गांव का फोटो हॉन्ग कॉन्ग के रोलैन्ड एलसीएल ने क्लिक किया है। उन्होंने लिखा कि मैंने यहां के बारे में सुना था, इसलिए नए प्रोजेक्ट में स्विट्जरलैंड की इस जगह को चुना। यहां पहाड़ियों पर बने छोटे-छोटे घरों के लोग स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। वर्तमान में उनमें से कई ऐसे भी घर हैं जहां पर्यटक ठहरते हैं। हरियाली से पूर्ण दिख रही यह जगह सर्दियों में बर्फ के कारण सफेद हो जाती है।

इस गांव को अन्य गांव-कस्बों से जोड़ने के लिए ट्रेन भी चलती है, इस फोटो में ऊपर की तरफ जा रही ट्रेन ऊपरी गांव युंगफ्राजोख पहुंचती है। एल्प्स पर्वतमाला के कई गावों की सैर करने के लिए लोग इस ट्रेन में यात्रा करते हैं।

यहां जेम्स बॉन्ड सीरीज़ की फिल्म ‘ऑन हर मेजेस्टी’, द एल्प्स, द गोल्डन कम्पास और स्टार वॉर्स सीरीज़ के एपिसोड की शूटिंग भी हो चुकी है। 500px.com

खबरें और भी हैं...