पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आखिरी स्थान की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स से हारकर मुंबई प्लेऑफ की होड़ से बाहर

आखिरी स्थान की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स से हारकर मुंबई प्लेऑफ की होड़ से बाहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे | सुरेश रैना (61*) और दीपक चाहर (39) की शानदार पारियों से चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल-11 के अंतिम लीग मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ ही पंजाब की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। किंग्स इलेवन की टीम पहले खेलते 19.4 अेावर में 153 रन पर सिमट गई। चेन्नई ने 19.1 ओवर में 5 विकेट पर 159 रन बनाकर मैच जीत लिया। धोनी ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। पंजाब को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए यह मैच कम से कम 53 रन से जीता था।

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। पंजाब की शुरुआत खराब रही। उसने 4 ओवर में मात्र 16 रन तक पहुंचते-पहुंचते क्रिस गेल (0), आरोन फिंच (4) और केएल राहुल (7) के विकेट गंवा दिए। मनोज तिवारी (35) और डेविड मिलर (24) ने चौथे विकेट के लिए 60 रन जोड़कर स्थिति संभाली। इन दोनों के आउट होने से पंजाब का स्कोर 12.1 ओवर में 5 विकेट पर 80 रन कर दिया। करुण नायर ने 26 गेंदों पर 3 चौकों और 5 छक्कों से 54 रन बनाए। एनगिडी ने 4 और शार्दुल ठाकुर व डेरेन ब्रावो ने 2-2 विकेट लिए।

दिल्ली डेयरडेविल्स 174/4, मुंबई इंडियंस 163 रन पर ही ऑलआउट

अमित मिश्रा

एजेंसी | दिल्ली

पहले ही प्लेऑफ से बाहर हो चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को भी अंतिम चार की होड़ से बाहर कर दिया। दिल्ली ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में मुंबई को 11 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 174 रन बनाए। रिषभ पंत ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। विजय शंकर ने 43 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस 19.3 ओवर में 163 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। कटिंग ने 37 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

स्कोर बोर्ड

दिल्ली डेयरडेविल्स रन गेंद 4 6

पृथ्वी शॉ रन आउट 12 8 2 0

मैक्सवेल बो बुमराह 12 18 4 0

श्रेयस कै क्रुणाल बो मार्कंडेय 6 10 0 0

पंत कै पोलार्ड बो पंड्या 64 44 4 4

शंकर नाबाद 43 30 3 2

अभिषेक नाबाद 15 10 0 1

अतिरिक्त : 12 कुल : 174/4 (20) विकेट पतन : 1-30, 2-38, 3-75, 4-139 गेंदबाजी : क्रुणाल पंड्या 2-0-11-1, बुमराह 4-0-29-1, हार्दिक 4-0-36-0, मुस्ताफिजुर रहमान 4-0-34-0, मयंक मार्कंडेय 2-0-21-1, बेन कटिंग 4-0-36-0

मुंबई इंडियंस रन गेंद 4 6

सूर्य कुमार कै शंकर बो लामिछाने 12 4 1 1

लेविस स्टं पंत बो मिश्रा 48 31 3 4

इशान कै शंकर बो मिश्रा 5 13 0 0

पोलार्ड कै बोल्ट बो लामिछाने 7 7 0 0

रोहित कै बोल्ट बो पटेल 13 11 1 0

क्रुणाल कै बोल्ट बो लामिछाने 4 3 1 0

हार्दिक कै सब बो मिश्रा 27 17 2 1

कटिंग कै मैक्सवेल बो पटेल 37 20 2 3

मार्कंडेय बो बोल्ट 3 10 0 0

बुमराह कै बोल्ट बो पटेल 0 1 0 0

रहमान नाबाद 0 0 0 0

अतिरिक्त : 7 कुल : 163/10 (19.3 ओवर) विकेट पतन : 1-12, 2-57, 3-74, 4-74, 5-78, 6-121, 7-122, 157-8, 163-9, 163-10.

गेंदबाजी : लामिछाने 4-0-36-3, बोल्ट 4-0-33-1, मैक्सवेल 2-0-19-0, पटेल 2.3-0-28-3, प्लंकेट 3-0-27-0, अमित मिश्रा 4-0-19-0

पहली बार सभी टीमों के कम से कम 10 अंक

आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है जब सभी टीमों के कम से कम 10 अंक हुए हैं। पहले स्थान पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के 18 तो आखिरी स्थान पर रही दिल्ली डेयरडेविल्स के 10 अंक रहे। इस आईपीएल में सिक्सर की संख्या भी 800 पार कर गई है। इससे पहले हुए 10 सीजन में से किसी में भी 800 छक्के नहीं लगे थे।

आईपीएल -11 प्वाइंट टेबल

रैंक टीम मैच जीत हारे अंक

1 सनराइजर्स हैदराबाद 14 9 5 18

2 चेन्नई सुपर किंग्स 14 9 5 18

3 कोलकाता नाइटराइडर्स 14 8 6 16

4 राजस्थान रॉयल्स 14 7 7 14

5 मुंबई इंडियंस 14 6 8 12

6 राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 14 6 8 12

7 किंग्स इलेवन पंजाब 14 6 8 12

8 दिल्ली डेयरडेविल्स 14 5 9 10

पहले क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स से 22 मई को

इस सीजन के पहले क्वालिफायर मुकाबले में 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। वहीं 23 मई को होने वाले एलिमिनेटर में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा।

टाॅप-5 बल्लेबाज

रिषभ पंत

14 मैच 684 रन

खिलाड़ी (टीम) मैच रन

विलियम्सन (हैदराबाद) 14 661

लोकेश राहुल (पंजाब) 13 659

अंबति रायडू (चेन्नई) 13 586

जोस बटलर (राजस्थान) 13 548

डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के 14 मैच से 12 अंक ही हो पाए

टाॅप-5 गेंदबाज

एंड्रयू टाई

14 मैच 24 विकेट

खिलाड़ी (टीम) मैच विकेट

उमेश यादव (बेंगलुरू) 14 20

ट्रेंट बोल्ट (दिल्ली) 14 18

हार्दिक पंड्या (मुंबई) 13 18

जसप्रीत बुमराह (मुंबई) 14 17

सबसे ज्यादा छक्के

37

रिषभ पंत

सबसे ज्यादा

चौके

68

रिषभ पंत

खबरें और भी हैं...