- Hindi News
- National
- हॉकी: दक्षिण कोरिया ने तीसरी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, भारत को हराया
हॉकी: दक्षिण कोरिया ने तीसरी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, भारत को हराया
डोंगाए सिटी (द. कोरिया) | मेजबान दक्षिण कोरिया ने तीसरी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी महिला हॉकी का खिताब जीत लिया। फाइनल में द. कोरिया ने डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय महिलाओं को 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र गोल कोरिया की यंगसिल ली ने 24वें मिनट में किया। चीन की टीम मलेशिया को 2-0 से हराकर तीसरे नंबर पर रही। भारत की वंदना कटारिया को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। वहीं, लालरेमसियामी अपकमिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं।