सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति अनावरण में उमड़ी भीड़
सुभाष चन्द्र बोस की मूर्ति अनावरण में उमड़ी भीड़
बधाल | लूनियावास के राउमावि के सामने चौराहे पर भामाशाह छोटूराम टेलर के द्वारा सर्किल पर आजाद हिन्द फौज के नेता सुभाष चन्द्र बोस की सर्किल पर मूर्ति लगाई गई। मूर्ति का शनिवार को अनावरण किया गया और अतिथियों ने मूर्ति के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। फुलेरा अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष बनवारी लाल कूंडी, लूनियावास सरपंच रामगोपाल गीला ने संबोधित किया। इस मौके पर मूलचंद वर्मा, गोपाल लाल, हरदेव, भंवरलाल आदि ने सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए।