मालगाड़ी की चपेट में आया अधेड़, मौत
किशनगढ़-रेनवाल | शहर के बासड़ी रोड के अंडरपास के नजदीक मालगाड़ी की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे बासड़ी रोड के अंडरपास के उपर की ओर रेलवे लाईन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने टुकड़ों में बिखरे शव को शहर की सीएचसी में मोर्चरी में रखवाया है। बाद में अधेड़ की पहचान भैंरू बाबा की ढाणी प्रतापपुरा थाना फुलेरा निवासी नाथूराम यादव (50) पुत्र भैंरूराम के रूप में हुई है। मृतक पिछले तीन-चार दिन से रेनवाल में परिचित के पास रहकर मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृत्यु के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।