अजमेर आगरा फोर्ट-अजमेर ट्रेन के समय परिवर्तन की मांग, दिया ज्ञापन
फुलेरा| उत्तर पश्चिम जयपुर के मंडल रेल प्रबंधक के नाम एडीआरएम रघुवीर प्रसाद मीणा को दैनिक रेल यात्री संघ अध्यक्ष व मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री सदस्य सदस्य बलवीर गुर्जर व भारत भूषण शर्मा के नेतृत्व में अजमेर आगरा फोर्ट-अजमेर ट्रेन के समय परिवर्तन की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया है कि एक मई से प्रस्तावित ट्रेन नंबर 22987/88 अजमेर आगरा फोर्ट-अजमेर का आगमन समय 6.55 बजे का है व प्रस्थान समय 7 बजे का किया है। उपरोक्त ट्रेन का जयपुर जंक्शन पर प्रस्थान समय शाम 7 बजे के स्थान पर शाम 7.30 बजे किया जाए, तो इससे अन्य यात्रियों के साथ-साथ दैनिक रेल यात्रियों को भी इसका लाभ मिल सकेगा तथा रेलवे को भी 8-10 लाख रुपए की वार्षिक आय होगी। क्योंकि इस ट्रेन में सभी यात्रियों को सुपरफास्ट का टिकट लेना होगा। क्योंकि अजमेर के लिए पहले से ही जयपुर-भोपाल ट्रेन व जयपुर फुलेरा सवारी गाड़ी भी है। एडीआरएम ने समय परिवर्तन को लेकर जल्दी ही करवाने का आश्वासन दिया है।