- Hindi News
- National
- रेनवाल में जब एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकती थी तो था रिजर्वेशन विंडो, ठहराव हुआ तो कर दिया बंद
रेनवाल में जब एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकती थी तो था रिजर्वेशन विंडो, ठहराव हुआ तो कर दिया बंद
किशनगढ़-रेनवाल|रेनवाल में जब एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं था, यहां रिजर्वेसन विंडो सुविधा थी, लेकिन जैसे ही चेतक एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हुआ यह सुविधा बंद कर दी गई। रिजर्वेसन विंडो बंद होने से यहां के यात्रियों को रिजर्वेसन की सुविधा नहीं मिल पाती। क्योंकि पहले रेनवाल स्टेशन के लिए 10 सीट सुरक्षित थी जो विंडो के बंद होने के साथ सुविधा भी समाप्त कर दी गई। वर्तमान में शहर में चेतक एक्सप्रेस का ठहराव है। 8 मई 2016 से रेनवाल में उक्त ट्रेन का ठहराव शुरू हुआ था। यह एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली से उदयपुर के बीच प्रतिदिन चलती है।
व्यापारियों के साथ अन्य कई लोग दिल्ली के लिए प्रतिदिन सफर करते हैं, लेकिन यहां की आरक्षित सीट नहीं होने से नाॅर्मल रिजर्वेसन में भी जगह नहीं मिल पाता। नतीजा यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। शहर होकर अन्य कई एक्सप्रेस ट्रेन भी चलती है जिनका ठहराव यहां नहीं है, लेकिन लोगों को उम्मीद है कि जल्द उनका भी ठहराव शुरू होगा। ऐसे में रिजर्वेसन विंडो का वापस खुलना बेहद जरूरी है। जागरूक लोगों ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण पर आए डीआरएम को कई बार समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अभी तक रिजर्वेसन विंडो नहीं खुला है।
फुलेरा में रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन
भास्कर न्यूज | फुलेरा
कस्बे के रेलवे स्टेशन परिसर में लॉबी के सामने सैकडो़ं रेल कर्मचारियों ने रविवार देर शाम नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाईज यूनियन फुलेरा के शाखा सचिव नरेन्द्र सिंह चाहर के नेतृत्व में जयपुर मण्डल के रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चाहर ने बताया कि रनिंग कर्मचािरयों को जबरन आरोप पत्र जारी किए जा रहे हैं। छुट्टी के लिए रनिंग कर्मियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। यदि कर्मचारी एक दिन भी अनुपस्थित होता है तो उसे चार्जशीट दी जा रही है। मायलेज और लीव एलाउंस का सही भुगतान नहीं करना, स्टाफ को रेलवे की पाेलिसी के विपरीत अोवरड्यूटी करना, मारवाड़ फुलेरा खण्ड पर अजमेर मण्डल की दखल अंदाजी करने सहित रनिंग स्टाफ को इन समस्याओं को लेकर भारी तनाव में ड्यूटी करना उनकी मजबूरी बना हुआ है। इससे रेल संरक्षा को भी बहुत बडा़ खतरा बना हुआ है। यही नहीं ट्रैक मैन विद्युत निगम सहित कई विभागों में काफी लम्बे समय से पद्धोन्नति भी नहीं की जा रही है। विरोध प्रदर्शन में एसएन पीटर्स, घनश्याम शर्मा, जगदीश गुप्ता, गणेश, राजेन्द्र मीणा, महिपाल कूडी़, राजेन्द्र प्रसाद मीणा, हीरालाल, गुलसिंह मीणा, सोमवीर चौधरी आदि मौजूद थे। कामरेड एसएन पीटर ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। 17 अप्रैल को जयपुर मण्डल कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने सभी रेल कर्मचारियों से अधीक से अधीक भाग लेने की अपील की।