पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संवाद कार्यक्रम में पार्षद प्रमोद मीणा ने किया जयपुर ग्रामीण का प्रतिनिधित्व

संवाद कार्यक्रम में पार्षद प्रमोद मीणा ने किया जयपुर ग्रामीण का प्रतिनिधित्व

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुलेरा | पार्षद प्रमोद मीणा ने पंचायती राज व्यवस्था से जुडे़ हुए 73वें और 74वें संविधान संशोधनों की 25वीं वर्षगांठ बनाने को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस के अग्रिम संगठन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा पूरे देश में कार्यक्रम हो रहे हैं। इनके तहत शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बैनर तले पंचायती और शहरी निकाय के जन प्रतिनिधियों ने राहुल गांधी से सीधा संवाद किया।

इस संवाद कार्यक्रम में देशभर के 19 राज्यों से पंचायती और शहरी निकायों के कुल 100 जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया था। जिसमें से राजस्थान के 20 जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें जयपुर ग्रामीण से पार्षद नगरपालिका मण्डल फुलेरा व सदस्य जयपुर जिला देहात कांग्रेस कमेटी प्रमोद मीणा का चयन हुआ। इन्होंने संवाद कार्यक्रम में भाग लेते हुए शहरी निकायों के कई गम्भीर मुद्दों से अवगत कराया। संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस के संगठन प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन व संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल मौजूद थे। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रमोद मीणा के चयन के लिए राजस्थान प्रदेश के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संयोजक अमित पूनिया का कस्बे के बहुत से लोगों ने आभार व्यक्त किया।

फुलेरा. कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ पार्षद प्रमोद।

खबरें और भी हैं...