पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, नकदी जब्त

दो किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, नकदी जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, नकदी जब्त

कालवाड़ | करनी विहार थाना पुलिस ने एक महिला को मादक पदार्थ गांजा बेचते हुए गिरफ्तार कर बिक्री की नगद राशि जब्त कर ली। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि थानाधिकारी महावीर सिंह करनी विहार को जरिए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मीणा वाला सिरसी रोड स्थित नानूराम मीणा के मकान की छत पर बने कमरे में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक रहा है तथा कमरे में गांजा मिल सकता है।

सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त रामावतार सोनी के निर्देशन में थानाधिकारी महावीर सिंह को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया। करनी विहार थाने पुलिस उपनिरीक्षक मोहर सिंह, हैड कांस्टेबल महादेव, कांस्टेबल विजय कुमार की विशेष टीम बनाकर मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। इस पर कमरे में रखी अलमारी में से लोहे के पीपे में प्लास्टिक की थैली में रखा हुआ दो किलो मादक पदार्थ गांजा मिला तथा बिक्री करती हुई महिला माया देवी (40) प|ी पवन कुमार माली को गिरफ्तार कर बिक्री की राशि बरामद की। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

रैबीज पॉजिटिव श्वान ने महिला व पुरुष के अलावा 27 मवेशियों को काटा

दूदू | आकोदा की मूंड की ढाणी में रविवार को एक रैबीज पॉजिटिव श्वान ने मुकेश जाट व कमला देवी के अलावा 25 मवेशियों को काटकर घायल कर दिया। दूदू सरस डेयरी के चिकित्सक कृष्ण कुमार चौधरी ने बताया कि घायल महिला व पुरुष को फुलेरा सीएचसी में भर्ती कराया गया तथा घायल मवेशियों का इलाज किया गया। चौधरी ने बताया कि गांव में कई आवारा श्वान हैं, रैबीज पॉजिटिव श्वान के इस तरह घूमने से जानवरों व इंसानों को काटने का खतरा बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...