पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हातोज धाम में बालाजी का अभिषेक

हातोज धाम में बालाजी का अभिषेक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम हातोज गांव स्थित दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में महामंडलेश्वर बालमुकंदाचार्य के सानिध्य में बालाजी महाराज का चमेली के तेल से अभिषेक किया गया तथा बालाजी को नवीन पोशाक धारण करा कर फूल बंगले की झांकी सजाई गई। बालाजी महाराज के सामूहिक रूद्र पाठ कर तुलसी दल अर्पित किए गए और बालाजी की आरती कर प्रसादी वितरण की गई।

गोशाला में 24 कुण्डीय महायज्ञ

सांभरलेक ग्रामीण | तेजा का बास पंचायत के ईरोलाव गांव में स्थित श्री बावलिया बाबा गोशाला समिति द्वारा 24 कुंडीय श्री सुरभी जप मंत्र अनुष्ठान महायज्ञ का आचार्य विनोद कुमार प्रजापति गायत्री परिवार के सान्निध्य में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रकाश दास महाराज दादूपंथी निवाई गोशाला, प्रकाश चंद सर्राफ संस्थापक बावलिया बाबा गोशाला ईरोलाव के सान्निध्य में आयोजित किया गया। शरद कालाेनी संरक्षक विश्व हिंदू क्रांति सेना फुलेरा विधानसभा, संजय पारीक उपाध्यक्ष नगरपालिका फुलेरा, ओपी भवण महात्मा गांधी चिकित्सालय जयपुर, महावीर जैन पूर्व भाजपा अध्यक्ष फुलेरा, भागचंद शर्मा, बजरंगलाल शर्मा, सोहनलाल स्वामी आदि समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि प्रकाशदास महाराज ने कहा कि गौ माता की सेवा सभी देवी देवताओं की सेवा करने से सभी देवताओं के चरणों में स्थान मिलता है।

सावरदा में वैशाखी पर्व मनाया

सावरदा|यहां गुरूद्वारे में रविवार को वैशाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सेवादार सुभाष सिंह ने बताया कि अजमेर व जयपुर से आए रागी जत्थों द्वारा शबद कीर्तन व गुरूग्रंथ साहीब के पाठों का आयोजन किया गया। बाद में गुरू का लंगर अटूट बरताया गया।

खबरें और भी हैं...