डूंगरी खुर्द पंचायत में पेयजल व्यवस्था पर खर्च होंगे 71.19 लाख रुपए
डूंगरी खुर्द पंचायत में पेयजल व्यवस्था पर खर्च होंगे 71.19 लाख रुपए
बाघावास| ग्राम पंचायत डूंगरी खुर्द में पेयजल योजना के तहत पानी की समस्या निदान के लिए फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत की अनुशंषा पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री सुरेन्द्र गोयल ने 71.19 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की।
सरपंच गीतादेवी यादव, जगदीश खोल्डया, सुरेश डीलर, डॉ. मोहनलाल चौधरी, डॉ. राजेश चौहान, वार्ड बिदामी देवी खटीक आदि ने विधायक निर्मल कुमावत का आभार जताते हुए बधाई दी।