पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वरिष्ठ नागरिक परिषद के राजकुमार अध्यक्ष

वरिष्ठ नागरिक परिषद के राजकुमार अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के वरिष्ठ नागरिक परिषद कार्यालय पर वरिष्ठ नागरिक परिषद के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को हुए चुनाव के दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष व व्यापार महासंघ के संरक्षक राजकुमार गुप्ता को निर्विरोध चुना गया।

चुनाव अधिकारी गोपाल लाल शर्मा व रामेश्वरदास कुमावत ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए शंकरलाल पारीक, नारायणलाल घोडे़ला, रामजीलाल पापटवान व राजकुमार गुप्ता द्वारा नामांकन भरा गया था। इनमें रामजीलाल पापटवान, शंकरलाल पारीक व नारायणलाल घोडे़ला द्वारा अपना फार्म वापस ले लेने पर राजकुमार गुप्ता निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष को चुनाव अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। निवर्तमान अध्यक्ष सौभागमल रांवका द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष को पदभार सौंपते हुए बधाई दी गई। वरिष्ठ नागरिक परिषद के सदस्य राजेन्द्र कुमार वाष्णेय, रामेश्वरलाल कुमावत, भूराभाई कोविद, मूलचन्द खटोड, अशोक कुमार साबू, रामावतार टेलर सहित फुलेरा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अशोक सोनी व पदाधिकारियों सहित व्यापारियों ने अध्यक्ष गुप्ता काे बधाई दी।

खबरें और भी हैं...