पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुंडियागढ़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, उद‌्घाटन मैच रेनवाल ने जीता

मुंडियागढ़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, उद‌्घाटन मैच रेनवाल ने जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| किशनगढ़-रेनवाल

मुंडियागढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन सांगानेर प्रधान कैलाश कुमावत, जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल बरूड़ व सरपंच अनिता देवी ने फीता काटकर किया। प्रधान ने कहा कि क्रिकेट देश का सबसे लोकप्रिय खेल बन चुका है। आईपीएल जैसी प्रतियोगिताओं से युवाओं में आगे बढ़ने का हौसला बढ़ा है। नागरिक सुरक्षा डिवीजन अधिकारी राजेश मीणा, भांखरोटा सरपंच हनुमान शर्मा, युकां महासचिव राकेश मीणा, रामेश्वर बांगडवा आदि मौजूद थे। आयोजक शेरसिंह, परमानंद, संदीप आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्रवण लाल, बाबूलाल, सागर मल, राकेश कुमार, कमल, भूराराम, शिवबक्स, कजूराम, बनवारी लाल, धन्नाराम, प्रभूदयाल, हजरूदीन, इकबाल, नानूराम, केवल चंद, चैनसुख, मुकेश कुमार, राजकुमार, गोगराज, अजीत, आशिक आदि माैजूद थे। उद्घाटन मैच फुलेरा व रेनवाल की टीम के बीच खेला गया। इसमें रेनवाल की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 25 टीमें भाग ले रही हैं।

किशनगढ़-रेनवाल. मंुडियागढ़ में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...