पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजस्थान टीम के नागा का ग्रामीणों ने किया स्वागत

राजस्थान टीम के नागा का ग्रामीणों ने किया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालवाड़| दिल्ली में आयोजित प्रथम ऑल इंडिया गोजू रियो कराटे प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में राजस्थान की रेखा वर्मा, भाविनी, अनुज, अर्चना व सुरेंद्र नागा, सूरज ने प्रथम स्थान, नीरज वैदिका, दिव्यम ने द्वितीय स्थान तथा पार्थ शर्मा, अतुल व हेमलता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। राजस्थान के प्रथम आने पर कोच नवीन रोजड़े को अब्दुल मजिद ने बधाई दी। इस दौरान सुरेंद्र नागा का लोगों ने सम्मान किया।

सर्वब्राह्मण महासभा संजय शर्मा जिला महासचिव

गोविंदगढ़| सर्वब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने जयपुर देहात महासचिव पद पर कस्बे निवासी संजय शर्मा को नियुक्त किया है।

युवा शक्ति सम्मेलन अाज

किशनगढ़-रेनवाल|फुलेरा विधानसभा स्तरीय युवा शक्ति सम्मेलन रविवार सवेरे 11 बजे कुमावत धर्मशाला में होगा। सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा जयपुर देहात जिलाध्यक्ष दीनदयाल कुमावत ने कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। इस दौरान जिला महामंत्री रामानंद गुर्जर, भाजपा देहात मीडिया प्रमुख नवीन कुमावत, रेनवाल मंडल अध्यक्ष तेजसिंह शेखावत,वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानचंद जेठीवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष भंवरलाल कुमावत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भींवाराम मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...