सिंघानिया धर्मशाला में नगर कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 27वां शहीद दिवस नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल वर्मा की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस अध्यक्ष धन्नालाल नोदल ने कहा कि गांधी देश के हर वर्ग के लोगों काे साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति थे। देश के विकास में गांधी की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश वर्मा थे। गांधी के छाया चित्र पर कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पार्षद भंवरलाल मालाकार, गोपाल लखन, प्रमोद मीणा, मदन ऐचरा, विष्णु सोनी, हरिशरण चतुर्वेदी आदि पदाधिकारियों ने गांधी को श्रद्धांजलि दी।
फागी| ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व अग्रिम संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन रखते हुए गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसमें प्रधान सरोज पारीक, पूर्व प्रधान महावीर जैन ने राजीव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इनके पद चिह्नों पर चलने की प्रतीज्ञा ली। इसमें प्रधान सरोज पारीक, पूर्व प्रधान महावीर जैन, नगराध्यक्ष महावीर प्रधान, एससी मोर्चा ब्लाक अध्यक्ष हीरालाल बैरवा, भगवान सहाय शर्मा, रामकिशेर पारीक, लादूराम शर्मा, नवर| साहू, लक्ष्मण गोत्तम, हनुमान माहेश्वरी, सुरेश गोस्वामी, पुष्कर राज सैनी उपस्थित थे। रेनवाल मांजी कस्बे स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। कांग्रेसियों ने मौन रखते हुए गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। ब्लाक अध्यक्ष श्योजीराम सिंघानिया, हजारीलाल जाट, नारायण धान्धा, रामजस धान्धा, धर्मेन्द्र चौधरी, अम्बालाल चौधरी उपस्थित थे। जयपुर भीलवाडा मेगा हाइवे के गोपालनगर मेें अभाव अभियोग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। ब्लाक अध्यक्ष शंकर जसवाल, ज्ञानचन्द प्रजापत, दयाल सैनी, सत्यनाराण माली, शहजाद खान, भगवान सहाय बैरवा, भागचन्द चौधरी, सीताराम सैनी, घनराज भजन गुर्जर, जेके टाटीवाल ने राजीव की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए इनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
बिचून| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर बिचून, मोखमपुरा, गाडोता, महला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनके छाया चित्र पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। विचार गोष्ठी में उनके कार्यों की चर्चा की। शिवजीराम खुर्डिया, कमलेश भाखर, छीतरमल जाखड़, बजरंग लाल मीणा, रामगोपाल वर्मा, रामकुंवार शर्मा, पुखराज प्रजापत, रामरतन रैगर, भैरूराम बलाई, युवा कांग्रेस दूदू अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, गौरीशंकर परेवा, सुमित कामदार, कमल मीणा, अजय यादव, श्रवण बागडा, राजकुमार जाजोरिया आदि उपस्थित थे।