38 महिलाओं को मिले निशुल्क गैस कनेक्शन
38 महिलाओं को मिले निशुल्क गैस कनेक्शन
भास्कर न्यूज | फुलेरा
कस्बे के गणगौरी बाजार स्थित रामद्वारा में मंगलवार देर शाम प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 38 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष रतनलाल राजोरा ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का सभी को लाभ लेना चाहिए। इस तरह की योजनाओं द्वारा गरीब परिवारों को इसका पूरा-पूरा लाभ मिलता है। सभी को चाहिए कि लोगों को जागरूक करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मण्डल के पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने की। विशिष्ठ अतिथि पालिका उपाध्यक्ष संजय पारिक, पार्षद सुरेश सैनी, अनिल शर्मा, रेखा जैन, सुमित्रा नाथावत, महावीर बैनाडा़ थे।
इस माैके पर बजरंग गैस एजेन्सी काचरोदा के संचालक सीताराम मीणा ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मंच संचालन पार्षद सुरेश सैनी द्वारा किया गया।