पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरदार पटेल टी 20 प्रतियोगिता : दूसरे पूल में जम्मू एफसीसी जीता

सरदार पटेल टी-20 प्रतियोगिता : दूसरे पूल में जम्मू एफसीसी जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के निकट हरनाथपुरा गांव के अरावली क्रिकेट स्टेडियम में आईटीसीएफ इण्डिया के तत्वावधान में 12वीं सरदार बल्लभ भाई पटेल टी-20 क्रिकेट चैम्पियनशिप प्रतियोगिता 2018 का दूसरे पुल का पहला मैच जम्मू एफसीसी व दिल्ली सीओडी के बीच खेला गया। इसमें जम्मू एफसीसी ने मैच जीता।

आईसीए निदेशक नरेश कुमार गिरधर ने बताया बुधवार को दूसरे पुल का पहला मैच जम्मू एफसीसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जम्मू एफसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 160 रन का लक्ष्य दिया। इसमें चन्द्रमोहन ने 38 गेंदो पर 73 रन, रोहन ने 34 गेंदों पर 55 रन, अजय ने 9 गेंदों में 11 रनों का योगदान दिया।

दिल्ली सीओडी की ओर से करणसिंह ने 4 ओवरों में 31 रन देकर 2 विकेट, वीरेन्द्र व कर्मवीर ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली सीओडी की टीम 101 रनों पर ढेर हो गई। इसमें कर्मवीर सोलंकी ने 29 गेदों में 42 रन, संजीव ने 30 गेदों में 16 रन व सुधरी ने 17 रन का ही योगदान दिया।

जम्मू एफसीसी की ओर से गेंदबाजी में विशाल, नमित व कवलप्रीत ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ दा मैच रोहन रहे। इस मौके पर खेडा़ रामपुरा राजेन्द्र यादव, समाज सेवी रामचन्द्र बगवाडिया, मनोज कुमावत व चांद आदि मौजूद थे।

प्रतापपुरा ने जीती जीसीआर क्रिकेट ट्राफी

किशनगढ़-रेनवाल | शहर के दशहरा मैदान पर आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतापपुरा की टीम ने जीसीआर क्रिकेट ट्राफी जीत ली। संयोजक मनीष, दिलीप, रितेश ने बताया कि ट्राफी का फाईनल मैच जीसीआर क्रिकेट क्लब, रेनवाल व प्रतापपुरा की बीएमटी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले खेलते हुए रेनवाल की टीम ने निर्धारित 12 अोवर में 9 विकेट पर 74 रन बनाए। जवाब में उतरी प्रतापपुरा के बीएमटी क्लब ने जीत का लक्ष्य 10वें ओवर में 8 विकिट खोकर हासिल कर लिया। विजेता टीम के कप्तान ताराचंद मीणा व अन्य खिलाडियों को 5100 रूपए नगद व ट्राफी दी गई। उपविजेता टीम को भी पुरस्कार दिया गया। मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दैवेश व मैन ऑफ दी सीरीज पीटर को दिया गया। प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की 20 टीमों ने भाग लिया।

आशुतोष ने किया फुलेरा का नाम रोशन

फुलेरा | कस्बे के जगदम्बा काॅलोनी वार्ड नम्बर 15 के छात्र आशुतोष पुत्र गंगाराम चौहान ने सीकर शहर में शिक्षा ग्रहण करते हुए साऊथ एशियन गैम्स के अन्तर्गत अन्तरराष्ट्रीय जूनियर एथेलेटिक चैम्पियनशिप में त्रिपल जम्प में श्रीलंका के कोलम्बो शहर में सिल्वर मैडल जीतकर कस्बे सहित परिजन का नाम रोशन किया। पालिका परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में छात्र आशुतोष का पालिकाध्यक्ष रतन राजोरा सहित पार्षदों ने सम्मान करते हुए छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे होनहार छात्र पर कस्बेवासियों को गर्व है। पालिकाध्यक्ष राजोरा ने पालिका की ओर से खिलाडी़ को सम्मान स्वरूप 5100 रुपए की राशि भेंट की व खिलाडी़ के स्पोर्ट्स सम्बन्धी आवश्यकताओं के लिए बहुत सी योजनाओं के अन्तर्गत लाभ दिलाने को लेकर सांसद व केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मिलने का वादा किया। पालिका उपाध्यक्ष संजय पारिक, पार्षद अनिल शर्मा, गजेन्द्र सिंह शेखावत, सुरेश सैनी मार्बल, विजय पापटवान, डा. पुखराज स्वामी, सुरेश सैनी, अजय छाबडा़, एडवोकेट महेन्द्र कुमावत, गिर्राज कुमावत, सरदार मौजूद थे।

किशनगढ़-रेनवाल. क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम पुरस्कार के साथ।

खबरें और भी हैं...