किशनगढ़-रेनवाल | मलिकपुरा रेलवे स्टेशन के नजदीक रात के समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार था। जानकारी के अनुसार मामराज सुल्तानियां (30) पुत्र मेवाराम निवासी मलिकपुरा की शनिवार देर रात रेलवे स्टेशन के आउंटर सिग्नल के पास किसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी रींगस व आरपीएफ फुलेरा ने शव का रेनवाल सीएचसी में पहुंचाकर पोस्टमार्टम करवाया। सरपंच महेश बाजिया ने बताया कि मृतक शादीशुदा था, लेकिन कुछ समय से मानसिक बीमार था तथा जिसका इलाज भी चल रहा था।