पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोकरण की मिट्टी का तिलक लगाकर मनाया युवा शक्ति सम्मेलन

पोकरण की मिट्टी का तिलक लगाकर मनाया युवा शक्ति सम्मेलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | किशनगढ़-रेनवाल

भाजयुमो की ओर से रविवार काे शहर में युवा शक्ति सम्मेलन मनाया गया। कार्यक्रम में 20 वर्ष पूर्व पोखरण में परमाणु परीक्षण की मिट्टी का कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाया। फुलेरा विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम शहर के कुमावत धर्मशाला में हुआ।

भाजपा जयपुर देहात जिलाध्यक्ष डीडी कुमावत ने कहा कि पोखरण में 20 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने परमाणु परीक्षण कर सारे विश्व में भारत का डंका बजा दिया था। वाजपेयी के परमाणु परीक्षण के बाद देश ताकतवर बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी देश का नाम विश्व में रोशन कर रहे हैं। भाजयुमो जिला जयपुर देहात अध्यक्ष अंकित गार्ड ने कहा कि आज परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का हर कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस कर रहा है। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भींवाराम पिपलोदा ने कहा कि परमाणु परीक्षण कर 20 वर्ष पूर्व ही देश ने विकसित देशों की बराबरी कर ली थी। कार्यक्रम के शुरुआत में पोखरण की मिट्टी का पूजन भी किया गया।

भाजपा जयपुर देहात जिलाध्यक्ष डीडी कुमावत, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंकित गार्ड, मंडल अध्यक्ष तेजसिंह शेखावत, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष रेनवाल भंवरलाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष भींवाराम पिपलोदा, मीडिया प्रमुख नवीन कुमावत, पूर्व प्रधान रणवीर सिंह शेखावत, प्रधान बबली कंवर, टीकमचंद नागा, ज्ञानचंद जेठिवाल, भागचंद कुमावत, जीवनराम कुमावत, मुकेश कुमावत, हुकमचंद, ओंकार महला, अर्जुन लाल, रूड़मल यादव, फुलेरा मंडल अध्यक्ष आलोक तिवाड़ी, पार्षद सुनील सांखला, राजेन्द्र जेठिवाल, दिनेश सिरोडिया, वीरेंद्र सिंह, केलाश पाटोदिया, ऋषि दाधीच मौजूद थे।

बूथ शक्ति केन्द्र प्रमुख पर दिया जोर

चाकसू | भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार को विधानसभा के नगर, देहात एवं माधोराजपुरा मण्डल की संयुक्त बैठक हुई। एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जितेंद्र मीणा एवं एससी आयोग के उपाध्यक्ष विकेश खोलिया, विधानसभा प्रभारी मनोज पंचौली भी मौजूद रहे। संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की गई। जितेन्द्र मीणा ने हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष एवं पांच बूथों पर शक्ति केंद्र प्रमुख बनाने पर जोर दिया। विकेश खोलिया कार्यकर्त्ताओं से संगठन के लिये कार्य करने का आह्वान किया। कैलाश शर्मा, अरुण जैन, आशीष बागडी, राजाराम, अमित बाहेती, गिर्राज शर्मा, लालाराम जादम आदि मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

सांभरलेक ग्रामीण | सांभरलेक सहित काजीपुरा, बरडोती आिद अनेक गांवों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को रेनवाल में भाजपा युवा शक्ति सम्मेलन में भाग लिया। नरैना देहात मंडल के अध्यक्ष पवन कुमार नागा, बरडोती बूथ इकाई अध्य्क्ष रामनिवास गोठवाल, वार्डपंच श्योजीराम नागा, भाजयुमो सांभरलेक अध्यक्ष आशीष गर्ग, मदनलाल कुमावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में पहुंचे। मूलचंद नागा, अमरचंद भुरोदिया, भागचंद बड़ीवाल, रामलाल सरस्वा, भंवरलाल चौधरी आदि मौजूद थे।

20 वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने परमाणु परीक्षण कर सारे विश्व में बजा दिया था भारत का डंका

किशनगढ़-रेनवाल. शहर में भाजयुमो के युवा शक्ति सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...