पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फुलेरा विधायक और प्रधान ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

फुलेरा विधायक और प्रधान ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करणसर-डूंगरसी का बास स्थित पीएन पब्लिक सीनियर सेकण्डरी स्कूल में सोमवार को फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत के मुख्य आतिथ्य व सांभरलेक प्रधान बबली कंवर की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। विधायक कुमावत ने कहा कि प्रतिभाएं देश का भविष्य एवं धरोहर हैं। इनको समय-समय पर सम्मानित कर प्रोत्साहित करने से हौसला बढ़ता है। कार्यक्रम में नीट परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र रीतेश शर्मा, अंग्रेजी माध्यम की 5वीं बोर्ड परीक्षा में क्षेत्र में अव्वल रहे विद्यार्थी टिप्सी जैन, मुस्कान शर्मा, पंकज कुमावत एवं कक्षावार टॉपर रहे विद्यार्थी कौशिका शर्मा, मानसी कुमावत, वरुणप्रताप यादव, पूजा चौपडा, वेंकटेश शर्मा, विश्ववर्धनसिंह नाथावत, मनीष वर्मा, गुलशन कुमावत, आदित्य कुमावत, दीपक कुमावत, विनेश महरडा, मनीषा कुमावत, ख्याति शर्मा, अशोक यादव, निकिता सोनी, तनु कुमावत, विद्या यादव, नेहा सैन, अंकिता सेपट, रोहित ओला, अजय यादव, सनी मीणा, अंकित यादव, कोमल यादव, सुमन कुमावत, कोमल कुमावत, कोमल यादव, अनिता यादव आदि प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न व प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

सरपंच ममता गुप्ता, डूंगरसी का बास सरपंच नवलकिशोर कुमावत, पंचायत समिति पार्षद कृष्णा यादव, उपसरपंच गुलाराम ओला, भामाशाह मोहनलाल जैन, अमरचंद मारोठिया, गोपाल लाल कुमावत, सुवालाल मारोठिया, हरिओम शर्मा, जयसिंह शेखावत, रामलाल कुमावत, मूलचंद कुमावत, गौरीशंकर कुमावत, हीरालाल शास्त्री, हरबक्स वर्मा, संतोष स्वामी, मामराज शर्मा आदि मौजूद थे। संस्था निदेशक परमानन्द पूनिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं...