पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • 108 कुंडीय महायज्ञ: आज निकालेंगे कलश यात्रा

108 कुंडीय महायज्ञ: आज निकालेंगे कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूप। नगर में फोपती माता मंदिर पर 20 मई से शुरू होने वाले 108 कुंडीय महायज्ञ और श्रीमद भागवत कथा के आयोजन से पूर्व शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। आचार्य प्रशांत शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया धर्म स्थापना तथा नगर की शांति के लिए मंदिर में महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भागवत कथा के माध्यम से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण कराया जाएगा। शास्त्री ने लोगों से आग्रह किया है कि वह सुबह 9 बजे कलश यात्रा में शामिल होकर धर्म कार्य में अपना योगदान दें।

खबरें और भी हैं...