फूप | फूप थाना क्षेत्र के तहत सराय गांव में घरेलू विवाद को लेकर तीन लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की है। अनीता प|ी मंगलसिंह बघेल निवासी सराय ने पुलिस को बताया गुरुवार शाम सात बजे वह घर में काम कर रही थी। तभी परिवार के शिशुपाल सिंह, राजवीर सिंह के पिता और गुड्डी बघेल ने घरेलू विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। आरोपियों को गाली देने से मना किया तो उन्होंने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।