बाइक ने युवक को टक्कर मारी
बाइक ने युवक को टक्कर मारी
भास्कर संवाददाता | फूप
फूप थाना क्षेत्र के तहत कपूरपुरा गांव के पास रोड किनारे पैदल जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सुनील सिंह पुत्र प्रताप सिंह चौहान निवासी कपूरपुरा ने पुलिस को बताया उनके ससुर रामसेवक सिंह गांव किसी काम से जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक क्रमांक एमपी 30 एमके 5907 के ड्राइवर ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए टक्कर मार दी। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज किया है।