पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • ट्रांसफार्मर में फॉल्ट के बाद रातभर बिजली गुल

ट्रांसफार्मर में फॉल्ट के बाद रातभर बिजली गुल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फूप के वार्ड-12 में दो हजार की आबादी बिजली न होने से प्रभावित

भास्कर संवाददाता | फूप

फूप कस्बे के वार्ड 12 में पशु अस्पताल के सामने रखे ट्रांसफार्मर के फ्यूज केबल टूटने से 2 हजार की आबादी रात भर अंधेरे में रही। लोगों ने रात में बिजली कंपनी के अधिकारियों को फोन पर शिकायत करने का प्रय| किया, लेकिन अधिकारियों ने फोन रिसीव नहीं किए। सुबह लोगों ने खुद ट्रांसफार्मर पर पहुंचकर केबल जोड़कर घरों में विद्युत सप्लाई बहाल की। लेकिन कंपनी के लाइनमैन मेंटेनेंस के लिए नहीं पहुंचे। बाद में स्थानीय लोगों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। बता दें कि वार्ड में आए दिन फॉल्ट व ट्रांसफार्मर पर फ्यूज एवं डिओ टूटने के कारण मेन रोड पर घरों की बिजली बंद हो जाती है। समस्या की शिकायत रहवासी कई बार कंपनी के अधिकारियों से कर चुके हैं, मगर समाधान नहीं किया गया है।

फॉल्ट का दिया हवाला:

रात में बिजली नहीं आने के कारण लोगों को मकानों की छत पर समय व्यतीत करना पड़ा। सुबह कुछ लोग बिजली कंपनी पहुंचे, जिन्हें अधिकारियों ने बताया कि लाइन में फॉल्ट के कारण ट्रांसफार्मर के लग्ज टूट गए हैं। हालांकि इसके बाद भी कोई कर्मचारी मेंटेनेंस के लिए नहीं पहुंचा है। गौरतलब है कि 15 दिन पूर्व आई तेज आंधी में सब स्टेशन भी क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसका मेंटेनेंस कार्य जारी है। लोगों का कहना है कि नगर की विद्युत व्यवस्था को बिगाड़ने में लाइनमेनों का सबसे अहम योगदान है। क्योंकि लाइनें टूटने के बाद जब लाइनमैन को सूचना दी जाती है तो वह खुद न आकर प्राइवेट लोगों को भेज देते हैं, जिससे वह खानापूर्ति करते हैं। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द ही नगर की बिजली व्यवस्था ठीक कर लोगों को राहत दिलाई जाए।

लाइनमैन कर रहे मनमानी

रात भर बिजली नहीं आई है। शिकायत करने पर लाइनमेनों ने फोन तक रिसीव नहीं किए। कर्मचारियों की मनमानी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। भोलू तोमर, स्थानीय नागरिक, फूप

हम मेंटेनेंस कराएंगे

लाइनमैन अगर बिजली मेंटेनेंस में लापरवाही बरत रहे हैं तो हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। जहां भी बिजली की समस्या है वहां जल्द ही मेंटेनेंस कराया जाएगा। आलोक बघेल, जेई, बिजली कंपनी फूप

खबरें और भी हैं...