सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के पुरनाटांड़ के विस्थापितों की बैठक कृष्णा तांती की अध्यक्षता में पुरनाटांड़ बस्ती में हुई। बैठक में 26 मई को आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि एचएमकेपी महसचिव इंद्रदेव महतो ने कहा कि अपना अधिकार को पाने के लिए आंदोलन ही एक मात्र रास्ता है।
प्रबंधन विस्थापितों को उनके हक से वंचित कर खदान को संचालित कर रही है, एेसे में विस्थापितों को एकजूटता का परिचय देते हुए प्रबंधन के खिलाफ जोरदार आंदोलन करना ही एक मात्र विकल्प है। कहा कि पूर्व में विस्थापितों की समस्याओं को लेकर सीसीएल प्रबंधन को मांग पर दिया गया जा चूका है। जिस पर प्रबंधन ने सकारात्मक कार्रवाई करने की बात कही थी। परंतु प्रबंधन केवल आश्वासन देकर विस्थापित ग्रामीणों को छलने का काम किया है।
इससे पूर्व उन्होंने विस्थापितों के मकानों का निरीक्षण किया। मौके पर विजय साव, लालनमोहन यादव, अजय दुबे, राजेश गुप्ता, लखन महतो, मोहन महतो, विनोद तुरी, बाबूचंद तुरी, नारायण तुरी, शिवकुमार तांती, बबीता देवी, तुलसी देवी, लीला देवी, बंधनी देवी, शोभ देवी, पदमा देवी, नकुल तांती आदि उपस्थित थे।