पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क दुर्घटना में दंपती हुए घायल

सड़क दुर्घटना में दंपती हुए घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुसरो | फुसरो-कथारा मुख्य मार्ग के करगली फुटबॉल मैदान के समीप सड़क दुर्घटना में कारीपानी निवासी दंपती घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दाेनों को उपचार के लिए केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया गया। घटना में कारीपानी निवासी साेहराय नोनिया के 32 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार चौहान व उनकी प|ी सरिता देवी घायल हो गईं। घायल अशोक ने बताया कि वे प|ी की आंखों की जांच रीजनल अस्पताल करगली से कराकर वापस घर लौट रहे थे। तभी अचानक बाइक के सामने बकरी आ गयी। इसे बचाने के दौरान बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे गिर पड़ी। घटना में अशोक के चेहरे व शरीर के अन्य हिस्से में काफी चोटें आई हैं। वहीं उनकी प|ी सरिता देवी के शरीर के कई हिस्से में चोट लगी है। दोनों घायलों का इलाज केंद्रीय अस्पताल में किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...