पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पार्षद ने अमलो बस्ती के माइंस का किया दौरा

पार्षद ने अमलो बस्ती के माइंस का किया दौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फुसरो नप के वार्ड संख्या 6 की पार्षद रीता कुमारी ने अमलो बस्ती के माइंस का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सीसीएल ढोरी प्रबंधन माइंस को बस्ती के बिलकुल नजदीक ले आई है। इससे अमलो बस्ती के ग्रामीणों में भय का माहौल है। कहा कि आए दिन यहां हेवी ब्लास्टिंग से घरों में दरारें आ गई है। बड़े बड़े पत्थर भी घर में आ जाते हैं। वहां रहनेवाले ग्रामीणों का कहना है कि माइंस चारों ओर से खुली है। किसी भी तरह की घेराबंदी नहीं की गई है।

इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। प्रबंधन मनमाने तरीके से माइंस का विस्तार कर रहा है। पार्षद रीता कुमारी ने कहा कि प्रबंधन जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निष्पादन करे नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी पूरी जवाबदेही सीसीएल प्रबंधन की होगी।

बताते चलें कि सीसीएल हर वर्ष सुरक्षा सप्ताह के नाम पर लाखों खर्च कर देता है। लेकिन दूसरी तरफ मजदूर माइंस में असुरक्षा के बीच काम करते हैं। माइंस के अंदर बेंच नहीं है, न ही गार्डवाल है। मौके पर ममता देवी, भुखली देवी, सीमा देवी, उर्मिला देवी, कविता देवी, काजल देवी, शोभा देवी, गायत्री देवी, कौशल्या देवी, फुलेश्वरी देवी, धनेश्वरी देवी, हेमंती देवी, शहनाज फातिमा, हेमचंद कुमार, बालगोविंद महतो, मंटू रजवार, प्रदीप तुरी आदि ग्रामीण मौजूद थे।

दौरा के क्रम में वार्ड पार्षद व स्थानीय महिलाएं।

खबरें और भी हैं...